हरदोई ( धर्मेंद्र सिंह )। सवायजपुर विधानसभा इस समय बाढ़ की चपेट में है। तकरीबन 100 से अधिक गाँवो का सम्पर्क ब्लॉक मुख्यालयों से कट चुका है। हजारो बीघे जमीन नदियों की भेंट चढ़ गई है। कई मकान कटान की जद में आये है। यह बहुत ही विषम स्थिति है।

 पूरा कटियारी जलमग्न है। इस विषम परिस्थिति में तत्काल बाढ़ राहत शिविरों में भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशासन को दिये है। बाढ़ में जन की हानि को बचाने के लिए शुक्रवार को डीएम पुलकित खरे से भी विस्तृत चर्चा हुई है उन्होंने तत्काल सभी आपातकालीन सेवाओ को हाई अलर्ट पर किया है, और हर संभव मदद के लिए 24 घण्टे टीमों के गठन की जानकारी भी दी।

इस दैवीय आपदा में हम सभी की पहली प्राथमिकता बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है। बाढ़ से सम्बंधित कोई भी समस्या होने पर किसी भी समय विधायक रानू सिंह के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी के मोबाइल नं0 9450663243 पर काल करके सूचित करें। इस विभीषिका में विधायक श्री सिंह हर समय बाढ़ पीड़ितों के साथ है और जल्द ही वह बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच कर हर संभव मदद भी करेंगे।
Share To:

Post A Comment: