हरदोई ( अंकुश गुप्ता ),। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि जनपद की उभरती प्रतिभा आर्यन सिंह ने अपनी सोच एवं प्रतिभा के दम पर भगवा कलर के 4187 फिट लम्बे तथा 1.5 इंच चैड़े फीते पर नीले स्थायी मार्कर के द्वारा अपने हाथो से सम्र्पूण भगवत गीता संस्कृत में लिखी है। फीते पर लिखी गई सम्र्पूण भगवत गीता का प्रदर्शन 02 सितम्बर को रसखान प्रेक्षागृह में प्रातः 10 बजे से किया जायेगा जिसका अवलोकन वल्र्ड रिकार्ड की टीम द्वारा करने के उपरान्त वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया जायेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पुलकित खरे करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि आर्यन सिंह मूलतः कृष्ण नगरिया बाबा मन्दिर हरदोई के रहने वाले है। आर्यन सिंह के पिता मुन्नू सिंह एक किसान है। इन्होने इन्टर की पढ़ाई करने के बाद पाॅलीटेक्निक से कम्प्यूटर में 2017 बैच से डिप्लोमा किया है। वर्तमान में साॅफ्टवेयर प्रोग्रामिंग की तैयारी कर रहे है। आर्यन सिंह अपना आदर्श स्वामी विवेकानन्द जी को मानते है। इस कार्य के लिए आर्यन सिंह का मार्गदर्शन सुशील कुमार सिंह एवं श्रीमती किरन अग्रवाल तथा योग गंुरू हरिवंश सिंह ने किया है।
Share To:

Post A Comment: