बक्सर की प्रमुख ख़बरें 



18 फरवरी 2025

चावल लड़े टेलर के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत 


हिमांशु शुक्ला /गणेश पांडे

बक्सर - पटना- बक्सर फोरलेन पर भोजपुर थाना क्षेत्र के महाराजा कोठी के समीप एक चावल लदे टेलर के चपेट में आने से एक बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस द्वारा उक्त युवक को उठा कर अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया गया, जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना  गुरुवार की दोपहर की है।

मिली जानकारी के अनुसार चौसा निवासी रंजन कुमार गुप्ता पिता चुन्नू कानू अपने भाई की मोटरसाइकिल लेकर ढकाईच अपने रिस्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम शामिल होने जा रहा था। इसी बीच जैसे ही वह महाराजा कोठी के समीप पहुंचा, वह एक चावल लदे ट्रेलर की चपेट में आ गया। इसी रास्ते डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी गुजर रहे थे।  युवक को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत थाने को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में पहुंची नया भोजपुर थाने की पुलिस ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गई। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वही, पुलिस ट्रेलर को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जख्मी युवक के मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवक की पहचान की और घरवालों को इसकी सूचना दी। घर पर सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है चुन्नू कानू घर पर रहते है। उनके दो पुत्र रंजन व उसका बड़ा भाई महेश है। दोनो रेलवे में सिग्नल मेंटेनेंस में संविदा पर कार्य करते थे। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रेलर सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। विधिसम्मत कारवाई की जाएगी। वही, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब हो कि पटना बक्सर फोरलेन लोगों के लिए मौत का लेन बनाते जा रहा है जिसकी व्यवस्था बदलते हुए लोगों को चलने का तौर तरीका बदलवाना होगा ताकि आने वाले समय में दुर्घटनाओं की सख्या में कमी हो सके

बक्सर के मलाहचकिया से  मादक पदार्थ और नगदी बरामद


संजय शुक्ला / जयप्रकाश

बक्सर - मुफस्सिल पुलिस विगत बुधवार की रात्रि शराब को लेकर अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच  मलाहचकिया गांव में शराब को लेकर छापेमारी की गई। जहा 15.845 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ 1,59,600 नगद राशि बरामद की गई। इस जुर्म में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने बताया कि विगत होली पर्व को लेकर शराब पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस  विभिन्न जगहों पर शराब की टोह में छापामारी की गई। इसी दौरान उसे गुप्त सूचना मिली कि मल्लाह चकिया में शराब स्टोर कर रखी गई है। जहा पुलिस पहुंच छापेमारी की गई। जिसमें उसे 15.845 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ 1,59,600 नगद राशि बरामद की गई। इसके साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जो रिश्ते में चाचा-भतीजा है।  उक्त दोनों लोगोने सलीम अंसारी एवम सिराज अंसारी है।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया शराब की टोह में मल्लाहचकिया से 15.845 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ 1,59,600 नगद राशि बरामद की गई। इस मामले  सलीम अंसारी व सिराज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।

फोरलेन पर असंतुलित कार की चपेट मे आयी 45 वर्ष की वृद्धा, मौत

दीपक चौबे / कपिल तिवारी 

बक्सर - गुरूवार को एनएच 922 बक्सर पटना फोरलेन स्थित कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव व ग़रहथा के बीच असंतुलित हो कार सड़क पर पलट गई। जिसमें एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वही, कार में सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए।  घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के अस्पताल भिजवाया तथा शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने बताया सभी कार सवार लोग बक्सर के ब्रह्मपुर के लालगंज के रहने वाले थे। जो महाकुंभ स्नान कर घर लौट रहे थे। यह हादसा गुरुवार को तड़के सुबह चार बजे हुई, जब घर महज तीन किलोमीटर दूर थी।

मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर के लालगंज निवासी डा. जितेंद्र कुमार केशरी मत्स्य विभाग में डॉक्टर  के पद पर कार्यरत थे। उनकी दो शादी थी। वे बुधवार को अपनी दोनो पत्नियों व बच्चों के साथ महाकुंभ स्नान करने गए थे। वह रात्रि पहर अपने गांव लौट रहे थे। तभी गुरुवार की सुबह वाहन चलाते समय चालक को झपकी आयी। इस दौरान सामने कोई वाहन आ रही थी। चालक को सामने से आते वाहन को देख बचाने की कोशिश उनकी वाहन सड़क पर पलट गई। इस घटना में उनकी दूसरी पत्नी संजू केशरी की मौत हो गई। वही, डॉक्टर उनका चालक व उनकी पत्नी के अलावा पुत्र प्रिंस कुमार घायल हो गए। इसकी जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों के इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। उसके बाद शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दिया। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सामने से आने वाले वाहन की पहचान और हादसे की असली वजह की जांच कर रही है।

Share To:

Post A Comment: