बक्सर की प्रमुख खबरें

 

22 फरवरी 2025


बक्सर मे बिहार पुलिस सप्ताह का शुरुआत 

राजन मिश्रा / दीपक चौबे 

बक्सर - बिहार पुलिस सप्ताह-2025 का आगाज हो गया है। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह आयोजन 22 फरवरी से शुरू हुआ है। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाना है। साथ ही सुरक्षा को मजबूत करना और अपराध नियंत्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में युवाओं के लिए खेल स्पर्धाएं होगी। बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जागरूकता रैली में पुलिसकर्मी और आम नागरिक शामिल होंगे। नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलेगा। इंटरनेट और डिजिटल सुरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

23 फरवरी को रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान का आयोजन होगा। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग कानून व्यवस्था के साथ समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। रक्तदान शिविर से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सकेगा। पुलिस विभाग इस दौरान विभिन्न समुदायों से संवाद करेगा। उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को समझेगा।

एसपी ने सभी नागरिकों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाना भी है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए पुलिस की आम जनता तक पहुंच बढ़ेगी और लोगों की समस्याओं का समाधान करने में भी मदद मिलेगी। 


शिव पार्वती विवाह को लेकर रामेश्वर मंदिर में चल रहा कार्यक्रम

राजन मिश्रा/ हिमांशु शुक्ला 

बक्सर - रामरेखा घाट स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को मंदिर परिसर में माता पार्वती भगवान शिव की हल्दी रस्म धूमधाम से मनाई गई। हल्दी रस्म से पहले बैंड-बाजे के साथ मटीकोण का भव्य जुलूस निकाला गया। पीले कपड़े पहने बक्सरवासी नाचते-गाते हुए इस रस्म में शामिल हुए।

जुलूस रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर से शुरू हुआ जो बक्सर शहर में भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में पहुंचा। मंदिर में मौजूद महिलाओं ने विवाह गीत गाते हुए माता पार्वती और भगवान शिव को हल्दी लगाई। एक दिन पहले धूमधाम से तिलक चढ़ाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी धनजी तिवारी (धनन बाबा) ने बताया कि शिव-गौरा के विवाह की सभी रस्में विधि-विधान से की जा रही हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन विवाह संपन्न होगा। इससे पहले 25 फरवरी को मेहंदी रस्म भी निभाई जाएगी। वैवाहिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी सहित  अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है।गौरतलब हो कि श्री  रामेश्वरनाथ मंदिर एक प्राचीन धार्मिक धरोहर है। माना जाता है कि भगवान श्री राम ने स्वयं इस मंदिर की स्थापना की थी। सावन मास और महाशिवरात्रि पर यहां श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ती है। दर्शन और पूजन के लिए दूर-दराज से भक्त आते हैं।


तियारा में बंद घर में चोरी 

संजय शुक्ला/जयप्रकाश


बक्सर - राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव में एक बन्द घर देख कुछ अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिए। जहा रखे वस्त्र,अनाज व जेवरात उड़ा लिए और आराम से चंपत हो गए। दो दिन बाद गृहस्वामी लौटी तो घर के हालात देख पुलिस को सूचना दी व अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 

मिली जानकारी के अनुसार तियरा निवासी गुलजारो देवी पति दिलीप कुमार राम किसी काम से घर मे ताला लगा मायके चली गई थी। दो दिन बाद घर लौटी तो खुला दरवाजा व बिखरे समान देख अवाक रह गई। उसने चोरी की बाबत अगल-बगल से पूछा, इस बात की चर्चा होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की गई। जिसके बाद गुलजारो देवी ने राजपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया गया। गुलजारो देवी ने बताया कि जब वह मायके गई थी तो कुछ अज्ञात चोर घर मे प्रवेश कर घर में रखे खाने का अनाज, कीमती गहना एवं कपड़ा सहित लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति की चोरी कर लिया गया। उसके अगले दिन जब वह घर लौटी तो अंदर के दरवाजा टूटा हुआ था। घर का सभी सामान गायब था। जिसे देख आश्चर्य में पड़ गई। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Share To:

Post A Comment: