उप मुख्यमंत्री के हाथों बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए पत्रकार श्याम
राजन मिश्रा/गणेश पांडे
पटना - वरिष्ठ पत्रकार और बिहार के जे पी सेनानी विजय कुमार सिंह एलियंस श्याम नाथ सिंह को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने "बिहार गौरव सम्मान 2025" से सम्मानित किया है। श्री श्याम को यह सम्मान भारत रत्न स्वर्गीय लोकनायक जयप्रकाश नारायण को समर्पित बिहार गौरव महोत्सव के अवसर पर स्थानीय प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित एक समारोह में दिया गया।
इस समारोह का आयोजन बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग और इंडीजीनस नेशन और डिस्कवरी एंड इन्हेरीट आर्ट नामक संस्था ने संयुक्त रूप से किया था। इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं प्रख्यात समाजसेवी आचार्य सुदर्शन भी उपस्थित है संस्था की अध्यक्ष एवं लेखिका अनीता सिंहा तथा सचिव उदय कुमार सिंह ने उप मुख्यमंत्री श्री सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
गौरतलब है कि जे पी सेनानी श्री सिंह को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से भी अलंकृत है । इंडियन रेड समिति बिहार के लाइफ मेंबर हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी ने उन्हें उत्कृष्ट समाज सेवा और स्वयंसेवक के लिए गोल्ड मेडल भी प्रदान किया है। इसके साथ ही श्री श्याम को भारतीय स्थल सेना के कर्नल एवं लेफ्टिनेंट कर्नल भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर और भारतीय पुलिस सेवा के दर्जनों एसपी ,डी आई जी ,आईजी और डि जी का प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्राप्त हो चुका है ।
Post A Comment: