महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्कुमारी श्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भव्य आयोजन 


राजन मिश्रा  / हिमांशु शुक्ला 

मंगलवार 25 फरवरी 2025

बक्सर - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संचालकों द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में भगवान शिव और माता पार्वती की भव्य झांकी लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र  बनी रही, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

आश्रम से हरी झंडी दिखाकर रवाना हुई यह शोभायात्रा पूरे शहर में घूमी और भक्तों को भगवान शिव के दिव्य अवतरण का संदेश दिया। इस अवसर पर आश्रम की संचालिका ब्रह्माकुमारी रानी दीदी ने कहा कि कलयुग में संसार को ज्ञान का प्रकाश देने के लिए भगवान शिव का दिव्य अवतरण हुआ है, जिसे महाशिवरात्रि और त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

रानी दीदी ने सभी भक्तों से राजयोग अपनाने और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परमात्मा शिव से जुड़कर आत्मिक शांति और सद्भावना का मार्ग अपनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग हुए शामिल

इस कार्यक्रम में रमेश चंद्र उपाध्याय और अमित कुमार पटेल ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किए जा रहे मानव कल्याण कार्यों की सराहना की। शोभायात्रा में ब्रह्माकुमार अंकित, पारस भाई, विनय भाई, अजय भाई समेत कई सदस्य शामिल हुए। इसके अलावा मदन, भास्कर, अर्जुन, हरिश्चंद्र, अरविंद, जगत, जितेंद्र और सैकड़ों माताएं-बहनें भी इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनीं।

शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव के संदेश और राजयोग के महत्व को शहरवासियों तक पहुंचाया गया। यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का एक सशक्त माध्यम बना और लोगों को शिव अवतरण के दिव्य संदेश से जोड़ने में सफल रहा।

गौरतलब हो कि राजस्थान के माउंट आबू में इस संस्थान का मुख्यालय है जिसमें मेडिटेशन से लेकर कई प्रकार की आध्यात्मिक तथ्यों से रूबरू होने का सौभाग्य प्राप्त होता है वह शांति की अनुभूति प्राप्त होती है

Share To:

Post A Comment: