बक्सर की प्रमुख खबरें

16 मार्च 2025, रविवार

हर्षोल्लास के साथ बक्सर मे मनाया गया होली का त्यौहार,  छिटपुट घटना भी आये सामने

राजन मिश्रा / हिमांशु शुक्ला 

बक्सर - छिटपुट घटनाओं के बीच जिले में होली का उत्साह धूमधाम से मनाते रहे लोग। कहीं डीजे की धुन पर युवा नाचते दिखाई दे रहे हैं तो कहीं कुर्ता फाड़ होली हुई। वहीं डीएम आवास पर अधिकारियों ने भी जमकर होली का मजा लिया।

वही दूसरी तरफ नगर थाना के आंबेडकर चौक के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो ने स्थानीय एक युवक को टक्कर मार दिया जिससे उसका पैर टूट गया। घायल युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। युवक की पहचान स्थानीय निवासी दिनेश कुमार के पुत्र 40 वर्षीय विक्की कुमार के रूप में की गई। वही, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया जबकि, चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक में नशे में था सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने वाहन को बुरी तरह  क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया वही, वाहन को अभिरक्षा में थाना ले जाया गया।

एक अन्य मामले में सोहनी पट्टी इलाके में भैंस हटाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। सारीमपुर इलाके में भी एक घटना सामने आई, जहां होली खेलकर लौट रहे कुछ युवकों की बाइक टकराने के बाद विवाद हो गया।आक्रोशित लोगों ने युवकों की पिटाई कर दी। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

गौरतलब हो कि पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बक्सर के चुन्नी कमरपुर मार्ग पर भी हुआ हादसा, मौत

गणेश पांडे / संजय शुक्ला 

होली के दिन हुए सड़क हादसे ने  पूरे गांव को गमगीन कर दिया। शनिवार शाम करीब छह बजे कमरपुर-चुन्नी मार्ग पर पवनी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 24 वर्षीय युवक प्रेमप्रकाश चौबे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। लेकिन, वह कहा गया उसका पता नही चल पाया। ग्रामीणों के बताने के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक होने के कारण उसे इलाज हेतु वाराणसी ले जाया गया है।

मृतक प्रेमप्रकाश चौबे, चुन्नी गांव के पूर्व पैक्स अध्यक्ष उमेश चौबे के भाई संजय चौबे का पुत्र था। वह बक्सर में रहता था और होली मनाने के लिए बाइक से चुन्नी गांव जा रहा था। तभी पवनी गांव के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक के युवक सड़क पर गिर गए। जबकि, प्रेमप्रकाश को गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए  सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की कानूनी कार्रवाई जारी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया होली के दिन  कमरपुर चुन्नी मार्ग पर दो बाइक की दुर्घटना हो गई थी। जिसमे एक युवक की मौत हो गई। जिसके परिजनों को सूचना के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

बक्सर के अकोढी मे अबीर लगाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप लिया

संजय पाठक / महावीर सिंह 

बक्सर -  होली  के  रंग  में बक्सर  के अकोढ़ी गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब अबीर लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक अधेड़ की जान चली गई। घटना बगेन गोला थाना क्षेत्र की है, जहां 55 वर्षीय किशुन पासवान ने झगड़ रहे युवकों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन खुद ही हिंसा का शिकार हो गए।

गांव वालों के मुताबिक, कुछ युवक आपसी विवाद में उलझे थे, तभी किशुन पासवान ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया, और उन पर ही लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल किशुन को परिजन आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात 10 बजे उनकी मौत हो गई।

मृतक के बेटे रामजी पासवान, जो दिव्यांग हैं, ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने सिर्फ विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन बदले में उन्हें बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने गांव के विजय महतो, कलेंद्र कुमार, श्री निवास के लड़कों समेत छह लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी विश्वकर्मा यादव ने कहा कि दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा-कारतूस बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

दीपक चौबे / कपिल तिवारी 

बक्सर - इटाढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुरुषोत्तमपुर गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पकड़ा, जिनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश कुमार, सुमन कुमार और विवेक कुमार शामिल हैं, जो नरहनडीह , थाना सिकरौल , जिला बक्सर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय भेजा जाएगा।

6 घर जलकर राख, कोई जनहानि नहीं

संजय पाठक / कपिल तिवारी 

बक्सर - धनसोई थाना क्षेत्र के परसिया गांव में दलित बस्ती में अचानक आग लग गई, जिसमें छह घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना में गैस सिलेंडर फटने से आग और अधिक फैल गई। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवारों को स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और पुनर्वास के लिए कार्रवाई की जा रही है।

जमीन विवाद में बुजुर्ग किसान की पिटाई, मौत

संजय पाठक / जयप्रकाश

बक्सर - सिकरौल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में तीन डिसमिल जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग किसान रामाज्ञा यादव की दबंगों ने पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दबंगों पर हमले का आरोप है और मामले की जांच जारी है।


होली के जश्न में बदली खूनी होली, अबीर लगाने को लेकर हुई मारपीट में एक की मौत

हिमांशु शुक्ला /महावीर सिंह

बक्सर - बगेन गोला थाना क्षेत्र में होली की शाम अबीर लगाने को लेकर हुए विवाद में किशुन पासवान (55) की मौत हो गई। विवाद को शांत कराने पहुंचे किशुन पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल किशुन की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी शुरू कर दी गई है।


होली के दिन बक्सर में दो गुटों में जमकर मारपीट, फायरिंग से गांव में दहशत

कपिल तिवारी/महावीर सिंह

बक्सर - राजपुर थाना क्षेत्र में होली के दिन दो गुटों में मारपीट हो गई। विवाद की शुरुआत जबरन कुर्ता फाड़कर रंग लगाने के विवाद से हुई। इस दौरान एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए और फायरिंग भी की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांत करने के लिए कैंप किया और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


दो महीनों से लापता दीपलेश का कोई सुराग नहीं

गणेश पांडे /आदित्य प्रकाश 

बक्सर - सिमरी प्रखंड के तिलक राय के हाता ओपी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय दीपलेश यादव दो महीनों से संदेहास्पद रूप से गायब है। पीड़ित परिवार ने पूर्व मुखिया समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 


होली के दिन महिला उद्यमी की करंट से मौत

संजय पाठक / जयप्रकाश

बक्सर - बैंदा गांव में होली के दिन एक दर्दनाक घटना में महिला उद्यमी सम्मुखा देवी (40) की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। वह जूता-चप्पल बनाने की फैक्ट्री चलाती थीं। घर के बाहर पानी की टंकी के पास बिजली के खंभे से टूटा तार गिर गया था, जिस पर पैर पड़ने से करंट लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और फैक्ट्री के लिए गए लोन को माफ करने की मांग रखी है।

Share To:

Post A Comment: