बक्सर की प्रमुख खबरें


20 मार्च 2025, गुरुवार

बक्सर आरपीएफ पोस्ट में हुआ तबादला

राजन मिश्रा /दीपक चौबे 

बक्सर - रेलवे सुरक्षा बल में तैनात अधिकारियाें का तबादला बुधवार काे हुआ। बक्सर आरपीएफ में तैनात निरीक्षक प्रभारी का भी तबादला हाे गया। तबादले के बाद नये निरीक्षक की भी तैनाती की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर आरपीएफ पाेस्ट पर तैनात प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार का तबादला आरा में किया गया। वहीं बराैनी के गड़हरा में तैनात कुंदन कुमार काे बक्सर का कमान साैंपा गया। दीपक कुमार अक्टुबर 2021 में बक्सर का कमान संभाले थे। उनके कार्यकाल के दाैरान कई रेलवे टिकट दलालाें काे जेल भेजने का काम किया था। इसके साथ ही अग्निवीर याेजना के विराेध के दाैरान हुए प्रदर्शन को काफी सफलता पुर्वक उन्हाेंने संभाला था।

दहेज के लेकर विवाहिता के साथ मारपीट, मामला दर्ज़ 

गणेश पांडे / हिमांशु शक्ला

बक्सर - दहेज में बुलेट बाइक और दाे लाख नगदी काे लेकर ससुराल वालाें ने विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले काे लेकर पीड़िता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद महिला थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक औद्याैगिक थाना क्षेत्र के एक युवती की शादी वर्ष 2017 में कैमुर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के पीपराकर्णपुरा गांव के सतीश चंद्र तिपाठी के पुत्र कृष्णकांत त्रिपाठी उर्फ अनुज त्रिपाठी के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह अपने परिजनाें के साथ वाराणसी में रहती थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दाे लाख नगदी और बुलेट बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की रकम और बाइक नहीं मिलने पर 9 अप्रैल 2023 काे राजघाट पुल से नीचे फेंक दिया। जख्मी विवाहिता का इलाज कराया गया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके लाैट आई। मामले काे लेकर दाेनाें पक्षाें के बीच समझाैता के बाद विवाहिता दुबार ससुराल गई। दुबारा ससुराल जाने के बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज की रकम नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने 8 सितम्बर 2024 काे पड़री चाैक पर छाेड़ कर भाग निकले। मामले काे लेकर कई बार समझाैता करने का प्रयास किया गया। समझाैता नहीं हाेने पर मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी योजना में गबन का आरोपी गिरफ्तार 

संजय शुक्ला / महावीर सिंह 

बक्सर - सदर प्रखंड के खुटहां पंचायत में सरकारी याेजनाओ में गबन करने के आराेपित काे औद्याैगिक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

औद्याैगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 29 जुलाई 2019 काे तत्कालीन बीडीओ राेहित कुमार मिश्रा ने खुटहां पंचायत के वार्ड नं 4, 7 अाैर 13 में नाली-गली निर्माण में सरकारी राशि का गबन के मामले में औद्याैगिक थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्हाेंने पंचायत के तत्कालीन मुखिया धर्मेन्द्र सिंह, पंचायत सचिव मीर इब्नुल हुसैन, भीम कुमार साह, मंटू कुमार यादव, रसिला देवी, राजकुमार शर्मा, जनार्दन पासवान, संताेष पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में जांच के दाैरान हितनपड़री के अखिलेश गाेंड काे प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी अभियुक्त अखिलेश गाेंड काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।


मंग़ोलपुर में आकाशीय बिजली  गिरने से युवक की मौत

संजय पाठक/ संजय शुक्ला 

बक्सर - इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव में एक घटना सामने आई है। गुरुवार को खेत में घास काटने गए 22 साल के युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शंभू नुनिया के बेटे दीपक नुनिया के रूप में हुई है।

दीपक सुबह में अपने घर से कुछ दूर स्थित खेत में घास काटने गया था। इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से दीपक गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दीपक को सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दीपक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मृत्यु से परिवार में और गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय प्रशासन ने सरकारी आपदा राहत कोष से उचित सहायता देने का आश्वासन दिया है।

मजदूरों ने  का मनाया काला दिवस


कपिल तिवारी/राकेश कुमार 

बक्सर - चौसा प्रखंड क्षेत्र के कोचाढ़ी, मोहनपुरवा और बनारपुर गांवों में बीते वर्ष 20 मार्च को पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और बिजली परियोजना कंपनी के कथित गुंडों द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ बुधवार को प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा द्वारा बीते वर्ष पर काला दिवस मनाया। इस अवसर पर मोर्चा के बैनर तले किसान नेता रामप्रवेश यादव के नेतृत्व में गुरुवार को किला मैदान से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। जहा समाहरणालय पहुंच प्रदर्शन किया। इस प्रतिरोध मार्च में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन बिहार प्रदेश प्रभारी तथा संयुक्त किसान मोर्चा बिहार के संयोजक दिनेश कुमार तथा आल इण्डिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रसाद सिंह भी शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और बिजली परियोजना कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके द्वारा किए गए शोषण की निंदा की। मोर्चा के  नेताओं  का आरोप है कि प्रशासन बिजली परियोजना कंपनी के साथ मिलकर किसानों और मजदूरों को उनके हक से वंचित कर रहा है।

मार्च के बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि किसान और मजदूर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मोर्चा के सदस्यों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि किसानों और मजदूरों को न्याय नहीं मिला, तो वे बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। सभा में सैकड़ों किसानों और मजदूरों ने भाग लिया और एकजुटता के साथ अपने हक की लड़ाई लड़ने की शपथ ली।

इस रैली में अजय मिश्रा भारतीय किसान यूनियन के संयोजक, जयमंगल पांडेय, जगतारन राम, रमेश राम, शिवजी सिंह, सियाराम सिंह, नन्द कुमार राम, घनश्याम चौधरी, तेतरी देवी, रामनजर राय, जितेंद्र राय, शैलेश राय, हरिश्चंद्र साह, ओमकार चौहान, रामाकांत राजभर, नन्दलाल सिंह, नरेन्द्र तिवारी, शर्मा तिवारी, गोरख नाथ पांडेय, एकराम खान, लाला राय, राधाप्रसाद राय, गुड्डु सिंह आदि सैकड़ों किसान शामिल थे।




Share To:

Post A Comment: